अंबिकापुरछत्तीसगढ

तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग आज मैनपाट दो दिवसीय प्रवास पर, सामाजिक मुद्दों पर करेंगे बात

अंबिकापुर,न्यूज़ धमाका :-निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग आज दो दिवसीय प्रवास पर मैनपाट पहुंचेंगे।यह पहला मौका है निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री सेरिंग के आगमन को लेकर मैनपाट में निवासरत तिब्बतियों में खासा उत्साह है। जब 60 वर्षो से मैनपाट में रह रहे तिब्बतियों के बीच उनके प्रधानमंत्री पहुंच रहे है जबकि तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा मैनपाट आ चुके है।प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सभी सात कैंपों को पारंपरिक ढंग से सजाया गया है।

पेंपा सेरिंग ओडिशा में निवासरत तिब्बती शरणार्थियों से मुलाकात कर मैनपाट पहुंचेंगे।यहां कैंप कार्यालय में कैंप प्रमुख सहित समाज के लोग उनका परंपरागत तरीके से स्वागत करेंगे।उनके स्वागत के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी।बच्चों और युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी जाएगी।बता दें कि पिछले साल मई महीने में पेंपा सेरिंग निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए थे।

पेंपा सेरिंग ने केलसंग दोरजे 5441 वोट के अंतर से हराया था। पेंपा सेरिंग को धर्मगुरु दलाईलामा का काफी करीबी माना जाता है। निर्वासित तिब्बत सरकार (केंद्रीय तिब्बती प्रशासन) के चुनाव आयोग की देखरेख में विश्व के अलग-अलग देशों में निवासरत तिब्बती शरणार्थियों ने मतदान में हिस्सा लिया था।पेंपा सेरिंग का जन्म कर्नाटक में शरणार्थी सेटलमेंट कैंप में हुआ था। वे निर्वासित तिब्बत संसद में दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!