छतीसगढ़रायपुर

दिवाली के दिन तीन हत्या, नशे में धुत्त युवकों ने मार डाला, जुए के विवाद में मर्डर…

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिवाली के दिन तीन लोगों की हत्या कर दी गई। तीनों घटनाएं अलग अलग थाना क्षेत्र की है। पहली घटना तेलीबांधा क्षेत्र की है

पहली वारदात तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। जहां कृष नाम के युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

बताया जा रहा है कि गुरूवार की रात तेलीबांधा के देवार डेरा में कृष वर्मा घुम रहा था। इसी दौरान नशे में धुत युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर कृष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

दूसरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। भाटागांव स्थित बीएसयूपी काॅलोनी में दिवाली की रात कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान संजय यादव नाम के युवक पर कुछ लोगों ने पेचकस और बियर की बोतल से सीने और पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मारपीट होता देख संजय का भाई भी बीच बचाव के लिए पहुंचा। इस दौरान आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। इस घटना में संजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हत्याकांड के बाद गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर दिया।

तीसरी घटना तीसरी घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। लेबर क्वार्टर के पास जेसीबी ड्रायवर सुंदर साहू की हत्या कर दी गई। मामले में आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!