धमतरीछत्तीसगढ

बोराई थाना अन्तर्गत 90किलो गांजा के साथ तीन अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता:-एस कुमार साहू धमतरी
न्यूज़ धमाका:-पुलिस अधीक्षक धमतरी के आदेशानुसार थाना प्रभारी युगलकिशोर नाग के नेतृत्व में नाकाबंदी पाईंट एवं जांच कार्यवाही की जा रही थी तभी उडिसा के तरफ से आते एक सफेद रंग का XUV 300 कार क्रमांक UP 12 BF 4632 को थाना बोराई के सामने बैरियर नाका के पास संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया जिसमें तीन व्यक्ति बैठे मिले पुछताछ में गतिविधी संदिग्ध लगी तब उनका नाम पुछकर कार की तलाशी लेने पर कार के पीछे डिक्की के अंदर एवं पीछे सीट के सामने अलग अलग छोटे बड़े पैकेट में मादक पदार्थ गांजा को बड़ी सफाई से पैककर छिपाकर रखा गया था ।पुछताछ पर आरोपीयों ने बताया कि वे विशाखापटनम (आन्ध्र प्रदेश) से मुजफ्फर नगर (उ०प्र०) गांजा लेकर जा रहे थे। आरोपीयों के विरूद्ध धारा 20 ( ख ) नारकोटिक एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।तीनो आरोपियों क़ो गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया।
आरोपीयों का नाम पूछने पर बताया कि 
1 गौरव राठी पिता उदयवीर राठी उम्र 27 वर्ष
2 लवि कमार पिता संजीव कमार 26 वर्ष
3 राकेश कुमार  पिता स्व. यशपाल उम्र 38 वर्ष है
 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!