जांजगीरछत्तीसगढ

स्व. श्री बिसाहू दास जी की स्मृति में मुख्यमंत्री बघेल ने किया प्रतिमा का अनावरण

संवाददाता:- नवीन सराफ जांजगीर चांपा
न्यूज़ धमाका:- मुख्यमंत्री ने आज जांजगीर-चाँपा जिले की सक्ती नगरपालिका में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत  की प्रतिमा का अनावरण किया।स्व.श्री बिसाहू दास महंत की 98 वीं जयंती के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अस्मिता के प्रतीक  स्वर्गीय बिसाहू जी जनप्रिय नेता थे। वे चार बार मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे।उनके ऐतिहासिक कार्य निर्वहन क्षमता को प्रदेश की जनता हमेशा याद रखेगी। कृषक परिवार से होने के कारण स्व. बिसाहू दास महंत ने  क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई और सड़कों के विकास के लिए लिए काम किया।उन्होंने सिंचाई और सड़क के महत्व को न केवल समझा बल्कि उसे मूर्तरूप देने का दूरदर्शी निर्णय भी लिया। स्व. बिसाहू दास ने  हसदेव नदी के अथाह जल को संचित करने बांगो बांध का सपना देखा जो आगे साकार भी हुआ। वे पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के भी स्वप्नद्रष्टा थे। सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय बिसाहू दास जी सादा जीवन और उच्च विचार में विश्वास रखते थे। उनकी अद्भुत नेतृत्व क्षमता संगठन के लिए आदर्श है।अनावरण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री चरण दास महंत,राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल,कोरबा सांसद ज्योत्स्ना महंत,राजेश महंत,सूरज महंत, सृजन महंत, मुरारी लाल तिवारी,रघुराज पांडेय, सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!