रायपुरक्राइमछत्तीसगढ

कुरियर आफिस से चोरों ने तिजोरी उठाकर बाहर फेंकी, तोड़कर निकाले 3 लाख रुपए

रायपुर न्यूज़ धमाका /// रविवार रात भाठागांव इलाके में हुई चोरी का वीडियो सामने आया है. इसमें चोर एक कुरियर कंपनी के ऑफिस में खिड़की के रास्ते घुसते और तिजोरी को इसी रास्ते से बाहर ले जाते दिख रहे हैं.इसमें लगभग 3 लाख रुपयों की चोरी हुई थी. अब सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है.

ई-कॉम एक्सप्रेस के दफ्तर में हुई चोरी के मामले में पुलिस यहां काम कर चुके पुराने कर्मचारियों की जानकारी जुटा रही है. पुलिस को शक है कि कुछ लोगों ने पूरी तरह से रेकी की उन्हें पता था कि तिजोरी के पास एक खिड़की से अंदर जाया जा सकता है. इसके बाद ये चोरी की गई. पुलिस इस चोरी में शामिल लोगों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है. कुरियर कंपनी के ऑफिस के मैनेजर एसके निजामुद्दीन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. ऑफिस से कुछ दूरी पर जहां टूटी तिजोरी मिली वहां से पुलिस ने कुदाली और आरी भी बरामद की है. चोरों ने ऑफिस के अंदर से जब तिजोरी को बाहर फेंका वो नाले में गिरी, फिर उसे वहां से निकालकर चोर अपने साथ कुछ दूर ले जाकर तोड़-फोड़ करने लगे.

ALSO READ : मुंगेली : स्कूल में शिक्षक को मारने तलवार लेकर स्कूल पहुंचे दो भाई, तलवार लहराते मचाया जमकर हंगामा

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!