रायपुरछत्तीसगढ

शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरी की 2 बड़ी वारदातें , 5 लाख के कॉपर वायर और 6 लाख कैश पार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है. चोर अब सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम के साथ-साथ कॉपर वायरों की भी चोरी कर रहे हैं. एक बार फिर शहर के 2 अलग-अलग इलाकों में चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है. शातिर अज्ञात चोरों ने कंपनी से कॉपर वायर और सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात समेत नगदी रकम पार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार खपरी स्थित स्टोन क्रशर कंपनी में चोरों ने धावा बोला है. कंपनी में रखे अलग-अलग साइज के कॉपर वायर को पार कर लिया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपए के आस-पास आंकी जा रही है. जानकारी के मुताबिक सड्डू हाउसिंग बोर्ड निवासी प्रवेश वर्मा खपरी स्थित अल्ताफ स्टोन क्रशर में मैनेजर है. मैनेजर देर रात क्रशर से काम खत्म करवाकर घर वापस लौट गया था, लेकिन जब सुबह खदान जाकर देखा तो वहां लाखों के कॉपर वायर गायब है, जिसके बाद पूरे मामले की सूचना विधानसभा पुलिस को दी गई है.

इसी तरह रायपुर के लिली चौक स्थित के पास सौरभ शुक्ला के सूने मकान में चोरों दिन दहाड़े धावा बोला है. सौरभ शुक्ला चोला मंडलम में कैश कलेक्शन का काम करता है. पिछले दिनों सौरभ अपने काम पर लौट गया था.  उसका छोटा भाई शादी समारोह में शामिल होने चला गया था. शाम 5:30 बजे जन सौरभ ने आकर मकान देखा तो ताला टूटा हुआ था.

अंदर की अलमारी भी खुली पड़ी थी, जिसमें से सोने-चांदी के जेवरात, कंगन, हार, चूड़ी, चैन और सिक्का कीमती करीब 1 लाख रुपए का पार हो चुका था. अलमारी में रखें कुछ नगदी रकम भी पार हो गई थी,पुलिस ने पूरे मामले में अपराध दर्ज कर लिया है. अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है. आस-पास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं. साथ ही क्रेशर कंपनी के कुछ संदेहियों से पूछताछ की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!