रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी के सब्ज़ी मार्केट की दुकान से 4.5 लाख की चोरी, डीवीआर भी ले उड़े चोर

रायपुर न्यूज़ धमाका /// लॉकर चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गये है। इस गिरोह ने एक बार फिर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। ये चोरी डूमरतराई के थोक सब्ज़ी मार्केट की दुकान से करीब 4.5 लाख रुपए चोर ले उड़े है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर में लॉकर चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गये है। इस गिरोह ने एक बार फिर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। ये चोरी डूमरतराई के थोक सब्ज़ी मार्केट की दुकान से करीब 4.5 लाख रुपए चोर ले उड़े है। अब तक ये गिरोह 10 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके है। पूर्व की तरह इस बार भी घटना स्थल से दूर खाली लॉकर पड़ा मिला है। चोरों ने दुकान के पीछे के दरवाजे के रॉड को काटकर इस चोरी के अंजाम दिया है।

चोरी करने के बाद ये शातिर चोर सीसीटीवी कैमरा के सहित डीवीआर भी ले उड़े है। इसके 9 माह पूर्व एमएम फिशरी में हुई चोरी को अब तक राजधानी पुलिस सुलझा नही पायी है। वही एक और चोरी का नया मामला सामने आ गया है। इन चोरो को पकड़ना राजधानी पुलिस के लिए नई चुनौती हो गई है। ये मामला माना थाना इलाके का है। चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!