छतीसगढ़दुर्ग

पति और पत्नी में हुआ विवाद,पत्नी ने किया कार में बैठने से इंकार, हसबैंड ने चला दी गाड़ी, बीच सड़क पर घसीटा

 दुर्ग न्यूज़ धमाका – भिलाई में एक हैरान कर देने वाला मामला समाने आया है। यहां आज एक पति ने अपनी पत्नी को चलती कार से घसीटा और इस दौरान पत्नी का पैर कुचल गया और गंभीर चोट आई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने भिलाई नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल प्रियंका सिंह की शादी सेक्टर 4 निवासी रजत प्रताप सिंह से साल 2023 के जून महीने में हुई थी। लेकिन शादी के दो महीने बाद से प्रियंका और रजत में पारिवारिक विवाद शुरू हो गया। इस विवाद के चलते प्रियंका 4 महीने से अपने मायेक में रह रही थी। प्रियंका आज अपनी दादी को सेक्टर 9 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराकर वापस सेक्टर 5 स्थित निवास पर ला रही थी। इसी दौरान ​पति रजत सेक्टर 5 चौक के पास पहुंचा और अपनी पत्नी प्रियंका को जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश करने लगा। प्रियंका की दादी को उसने कार में पहले ही बिठा लिया था। उसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

पत्नी प्रियंका गाड़ी में बैठने से मना करने लगी, लेकिन रजत प्रताप सिंह ने अचानक कार चला दी और कार से घसीटा। इस दौरान प्रियंका का पैर कार से कुचल गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने पत्नी की 72 वर्षीय दादी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता के परिजनों ने पति के खिलाफ भिलाई नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!