छतीसगढ़रायपुर

तहसील ऑफिस में फाइलों के साथ मिली शराब की बोतलें

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तहसील ऑफिस में 10 हजार से ज्यादा राजस्व संबधित काम पेंडिग है. जिसके लिए हजारों लोग तहसील ऑफिस के लगातार चक्कर लगाते हुए नजर आते हैं. वहीं दूसरी तरफ सोमवार को तहसील ऑफिस की चौंका देने वाली तस्वीर सामने आई है. तहसील ऑफिस में हजारों जरूरी दस्तावेजों और फाइलों को कबाड़ में बांधकर फेंक दिया गया है. इसके साथ ही उसमें शराब की बोटलें भी मिली हैं. जिससे यहां काम करने वाले सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है.

मामले में जब भी राजस्व अधिकारियों से बातचीत की जाती है, तो संबधित अधिकारी कहते हैं कि कोई भी काम रुका हुआ नहीं है. किसी प्रकार कि कोई अव्यवस्था नही फैली है. सभी कामों को तेजी से किया जा रहा है. लेकिन तहसील ऑफिस के कबाड़ में फैले लाल कपड़े में बंद फाइल और शराब की बोतलों को देखकर अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है.

वहीं इस मामले में एसडीएम नंदकुमार चौबे ने कहा की फाइल वहां पड़ी हैं, तो उन फाइलों का कोई उपयोग नहीं होगा… तभी वे फाइलें वहां निकाली गई हैं. वहीं फाइलों के साथ शराब की बोतलें मिलने को लेकर एसडीएम चौबे ने कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!