छतीसगढ़बीजापुर

6 महीने तक स्कूल नहीं गए हेडमास्टर साहब, घर बैठे लेते रहे तनख्वाह,भगवान भरोसे शिक्षा व्यवस्था

Headmaster of Pusbach Primary School

 बीजापुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में के पुसबाक प्राथमिक शाला के हेड मास्टर बिना स्कूल गए 6 महीने की पगार तनख्वाह ले ली। इस मामले मे संबंधित बीईओ और संकुल समन्वयक के बयान विरोधाभाषी होने से उसूर ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्राथमिक शाला पुसबाका के हेड मास्टर पन्दमपल्ली रामकृष्णा 6 महीने पहले आदिवासी विकास विभाग में प्रभारी मंडल संयोजक उसूर के पद पर काबिज थे। सत्ता बदलने के साथ मंडल संयोजक की कुर्सी भी बदल गई। लेकिन आदेश के बाद भी उन्होंने वापस मूल संस्था में जाना जरूरी नहीं समझा और 18 जनवरी के बाद स्कूल की चौखट पर कदम नहीं रखा। इस मामले की पड़ताल करने पर पता चला कि, जनवरी 2024 में भारमुक्त होने के बाद पंदम्पल्ली रामकृष्णा ब्लॉक मुख्यालय में अधिकारियों के साथ घूमते रहे और बिना स्कूल में हाज़िरी दिये तनख्वाह लेते रहे।

वर्तमान मंड़ल संयोजक ने लगाए उगाही के आरोप 

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब उसूर ब्लॉक के अधीक्षकों ने वर्तमान प्रभारी मंडल संयोजक को हटाने के लिए मोर्चा खोल दिया। इस विवाद में वर्तमान और पूर्व मंडल संयोजक के दो गुट बन गये जो एक दूसरे की करतूत उजागर करने लगे। दोनों ही शिक्षकों के राजनैतिक पक्ष से जुड़े होने की वजह से मामला पेचीदा बन गया है। वर्तमान मंड़ल संयोजक राम प्रसाद सारके पर अधीक्षकों ने पैसे की उगाही का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग सहायक आयुक्त और जिला पंचायत सदस्य से की है। इस बात की जांच होने से पहले नया खुलासा सामने आ गया जिसमें बगैर हाज़िरी के तनख्वाह लेने के गंभीर आरोप पूर्व मंडल संयोजक रामकृष्णा पर लग रहे हैं।

बीईओ और सीएसी के अलग- अलग 

इस मामले को लेकर बीईओ संतोष गुप्ता ने कहा कि, संबंधित व्यक्ति ड्यूटी कर रहा है और पे डाटा में उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान किया जाता है. वही दूसरी ओर संकुल समन्वयक रामबाबू बिराबोइना ने कहा कि, राम कृष्णा मंडल संयोजक से भारमुक्त होने के बाद न तो स्कूल मे कार्यभार ग्रहण किया और न ही आज तक उपस्थित हुए हैं। मेरे द्वारा पे डाटा में उनकी उपस्थिति की कोई जानकरी नही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!