छतीसगढ़अंबिकापुर

खास किस्म के मुर्गे की चोरी : एसपी कार्यालय में बुजुर्ग ने दर्ज कराई शिकायत, पड़ोसी पर लगाया आरोप

अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एसपी कार्यालय में एक बुजुर्ग ने अनोखी चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। बुजुर्ग ने खास मुर्गे की चोरी का आरोप पड़ोसी सचिव पर लगाते हुए शिकायत दर्ज कराया है। रंजिश के चलते फहीमुदिन के कच्चे छत को तोड़कर मुर्गा चोरी की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

दरअसल यह पूरा मामला रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र का है. जहां के ग्राम लमगांव के रहने वाले फहीमुदिन ने मुर्गा चोरी की शिकायत की है। फहीमुदिन का कहना है कि जमीन विवाद के चलते पड़ोसी सचिव ताज अहमद ने उनके मुर्गे की चोरी की है, जिससे वे काफी दुखी है। इससे पहले, फहीमुदिन ने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर वे एसपी कार्यालय पहुंचे और मुर्गा चोरी करने वाले सचिव पर कार्रवाई की मांग की।

खास किस्म के मुर्गे की चोरी 

फहीमुदिन ने बताया कि वह खास मुर्गे को चार साल से पाल रहे थे। उन्होंने बेटे की शादी के लिए मोहम्मद शाह मुराद शाह बाबा के दरबार में जाकर सिरने फातीया करने की मन्नत मांगी थी। लेकिन मुर्गे की चोरी होने से उनका सपना अधूरा रह गया, जिससे वे काफी दुखी हैं।

पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन 

इधर, मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने कहा कि, फहीमुदिन और ताज अहमद के बीच जमीन विवाद को लेकर न्यायालय में केस चल रहा है। रंजिश के चलते फहीमुदिन के कच्चे छत को तोड़कर मुर्गा चोरी की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!