कानपूरकुछ हटके

युवक ने पत्नी के प्रेमी को बुलाया, फिर करवा दी शादी

कानपूर न्यूज़ धमाका /// एक व्यक्ति की पांच महीने पहले शादी हुई थी. हालात कुछ ऐसे हुए कि उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी से मिलाने का फैसला कर लिया. गुरुग्राम की एक निजी फर्म में अकाउंटेंट के तौर पर काम करने वाले पंकज शर्मा ने इसी साल मई में कोमल से शादी की थी.पंकज कहा कि उनकी पत्नी कोमल शादी के बाद से ही उनसे दूरी बना कर रखती थीं. उन्होंने कहा, “उसने इस दौरान किसी से बात की. शादी के लिए उसने मना नहीं किया लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया कि वह अपने प्रेमी पिंटू से शादी करना चाहती है.” पंकज ने अपने ससुराल वालों को सूचित किया, तो उन्होंने कोमल को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अडिग रही.इसके बाद मामला घरेलू हिंसा विरोधी प्रकोष्ठ और आशा ज्योति केंद्र तक पहुंचा, जहां महिला, उसके पति, उसके प्रेमी और उनके रिश्तेदारों के बीच एक बैठक आयोजित की गई. कोमल के दृढ़ निश्चय को देखकर पंकज राजी हो गए और यहां तक कि उनकी शादी की योजना भी बना ली. उसने शुक्रवार शाम को अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी पिंटू से करने के लिए एक वकील की व्यवस्था की और दोनों की शादी करा दी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!