छत्तीसगढकोंडागांव

नहीं बन पाया अब तक बालक अनंतपुर हाॅस्टल, कबाड में बदल गया भवन, जिम्मेवारों को परवाह ही नहीं, गा्रमीणों ने कहा चाहिये निष्पक्ष जांच

जिला कोडागाव जनपद पंचायत माकड़ी ग्राम पंचायत अनतपुर में एक बालक हॉस्टल लगभग 2018- 19 में बनाया गया। जो अभी तक पूर्ण नहीं किया जा सका है। इसकी लागत 50 लाख रू से अधिक की है । इस मामले पर ग्राम पंचायत द्वारा जिलाधीश कलेक्टर ,जनपद पंचायत सीईओ व बीईओ और अन्य अधिकारी को आवेदन दे कर व मौखिक रूप से कई बार बताया गया है लेकिन इस मामले की आज तक जांच नहीं की गयी है। गा्रमीणों ने बताया कि हॉस्टल के नाम से कबाड़ खाना बना दिया है। गांव वाले और ग्राम पंचायत का कहना है कि ठेकेदार व अधिकारियों की मिलीभगत के कारण आज तक अनंतपुर बालक आश्रम नहीं बनाया जा सका है। बच्चे छात्रावास की सुविधा से बंचित है। अगर समय पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण किया जाता तो अभी आदिवासी गा्रमीण बच्चों का इस में बसेरा हो जाता। षासन की योजनाओं को इस तरह से नुकसान पहुचाने वाले ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की मांग ग्रामीणों ने की है।

गा्रमीणों को यह भी नहीं पता कि बनाया किस विभाग ने – गा्रमीणों ने चर्चा में बताया कि बालक छात्रावास भवन पर आज तक सूचना पटल तक नहीं लगाया गया है कि किस विभाग ने बनाया है। आधा अधूरा बना कर छोड कर चले गये है। यह षासन के पैसे का दुरूपयोग का गंभीरतम मामला है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार धमतरी के किसी जैन ठेकेदार का नाम सामने आ रहा है। पर पूरी तरह से सच तब सामने आयेगा जब इस मामले की निपष्पक्ष जांच प्रषासन के द्वारा करायी जायें।

जांच नहीं तो गा्रमीण देगे धरना – इस मामले को लेकर गा्रमीण अब संजीदा हो गये है और दोषियों पर कार्यवाही चाहते है जिससे इस तरह की भर्राषाही करने वालों पर अंकुश लग सकें

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!