जांजगीरछत्तीसगढ

महिला का लाश रसोई में मिला , परिजन बोले- घर में थी ही नहीं, कहां से आई लाश

जांजगीर न्यूज़ धमाका /// जिले में एक महिला का शव उसके मायके के रसोई में मिला है। महिला के मां ने जो बयान दिया है, वो काफी हैरान करने वाला है। महिला की मां का कहना है कि बेटी जब घर में थी ही नहीं तो उसकी लाश कहां से आई। पुलिस को अब महिला के पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही महिला की मौत की असल वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल सक्ती थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

सक्ती के मसनिया कला गांव में मंगलवार सुबह श्याम बाई कंवर घर पर काम कर रही थी। बेटी की शादी होने और पति के मौत के बाद से वह घर पर अकेली ही रहती है। काम करते-करते वह अपने रसोई में गई थी। इसी दौरान उसने अपनी बेटी की लाश देखी। उसने देखा कि उसकी बेटी उमा कंवर(30) का शव रसोई मे्ं ही पड़ा हुआ है। इसके बाद उसने आस-पास के लोगों को इस बात की सूचना दी थी।

शव मिलने के बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने उसकी मां से पूछताछ की तो उसकी मां श्याम बाई ने बताया कि वो घर पर अकेली ही रह रही थी। उमा की लाश घर में कैसे और कब आई उसे कुछ पता नहीं है।

श्याम बाई ने बताया कि उमा की शादी पहले ही हो चुकी थी। जिससे उसका तलाक भी हो गया था। 4 महीने पहले ही उसकी शादी सूरज कुमार लहरे से हुई थी। सूरज उम्र में उससे 10 साल छोटा था। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। बाद में दोनों कमाने खाने के लिए राजस्थान चले गए थे।

इस मामले में पुलिस ने उमा के पति सूरज से भी फोन पर पूछताछ की है। जिसमें उसने बताया कि उसने एक महीने पहले ही किसी के साथ अपनी पत्नी को भेज दिया था। पुलिस भी अब इस मामले में उलझ गई है। महिला की मां और पति ने जो बयान है। उससे अब तक कुछ साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!