देवासमध्यप्रदेश

शाजापुर जिले की महिला को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में किया भर्ती,देवास जिला अस्पताल में रात को हुआ बच्ची चोरी,स्वजन ने किया हंगामा  

देवास,न्यूज़ धमाका :- देवास जिला अस्पताल में 21 की रात में वार्ड से बच्ची चोरी हो गई। शाजापुर जिले की महिला को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया था। 20 अप्रैल को महिला ने बेटी को जन्म दिया। गुरुवार करीब 3 बजे बच्ची वार्ड से चोरी हो गई। घटना के बाद स्वजन ने हंगामा कर दिया। अस्पताल के बाहर और एबी रोड पर चक्काजाम कर दिया। वार्ड में सीसीटीवी कैमरे में भी नहीं लगे हैं। जिससे अब कुछ पुलिस के हाथ में कोई सुराग नहीं लगा है। घटना के बाद एसपी से लेकर एसडीएम जिला अस्पताल पहुंचे और स्वजन से चर्चा की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीना वर्मा पति विशाल वर्मा निवासी शाजापुर को जिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती करवाया था। टीना ने 20 अप्रैल को बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद टीना वर्मा को वार्ड में भर्ती किया गया था। गुरुवार रात करीब 2 बजे तक बच्ची स्वजन के बाद थी। अचानक 3 बजे गायब हो गई। स्वजन ने आसपास ढूंढा, लेकिन बच्ची नहीं मिली। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। स्वजनों का आरोप है कि वार्ड के आसपास कैमरे भी नहीं लगे हैं, वहीं वार्ड की कुछ महिलाओं ने बताया कि रात में घटना से कुछ समय पहले तीन लोग वार्ड में आए थे। उन्होंने एसएनसीयू का रास्ता पूछा और चले गए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!