कांकेरछत्तीसगढ

कांकेर : मोबाइल से बात करने के विवाद में युवती की बेदम पिटाई , दर्द से कराहती युवती का वीडियो हुआ वायरल

कांकेर न्यूज़ धमाका /// जिले में बांदे थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ 6 लोगों ने मिलकर बेदम मारपीट की है। मारपीट से बदहवाश दर्द से तड़पती युवती का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने एक ही परिवार के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। मामला मोबाइल में बातचीत से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

पीड़ित युवती के पड़ोस में रहने वाली एक अन्य युवती ने पीड़ित युवती के घर आकर घर में रखे मोबाइल से किसी नम्बर पर फोन किया था। जिसके बाद उक्त नम्बर से बाद में फोन आया और एक युवक ने पीड़ित युवती के माता पिता से फोन पर गाली गलौज की।

जिस पर नाराज पीड़िता ने उक्त युवती के घर जाकर नाराजगी जताई तो घर के सदस्यों ने बेटी को बदनाम करने की बात कहते हुए युवती के साथ लात मुक्के से बेदम मारपीट कर दी। दर्द से तड़पती युवती को तत्काल बांदे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था, जहां से इसे पखांजुर अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस ने मामले के आरोपी एक ही परिवार के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!