रायपुरछत्तीसगढ

अधिकारियों और कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण, एक दिसंबर से धान खरीदी को लेकर प्रशासन ने कमर कसी

रायपुर न्यूज़ धमाका // एक दिसंबर से धान की खरीदी को लेकर रायपुर जिला प्रशासन ने कंप्यूटर आपरेटर से लेकर जोनल अधिकारियों को अगले दो माह अपने सर्वश्रेष्ठ क्षमता का परिचय देने के उद्देश्य से स्थानीय दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण में रायपुर जिले को 137 धान खरीदी केंद्र के माध्यम से 5 लाख 74हज़ार मीट्रिक टन धान किसानों से संभावित रूप से क्रय किया जाना है।

दो महीने में 43 दिन होगी खरीदी

जिले के सभी छोटे बड़े किसानों का धान एक दिसंबर से 31 जनवरी तक कुल 43 दिन शनिवार, रविवार को छोड़कर किया जाएगा। सभी समितियों में प्रारंभिक तैयारियां पूरी की जा रही है। जिन समितियों में पिछले वर्ष आकस्मिक वर्षा के कारण धान के गीले होने और परिवहन में किठनाई हुई थी, उनको चिन्हित कर समतल करने का काम पूरा किया जा रहा है। सभी समितियों में किसानों का धान व्यवस्थित रूप से खरीदी की जा सके, इसलिए टोकन व्यवस्था पूर्व वर्षों की तरह अपनाई गई है। जिसमे लघु सीमांत और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दिया जा सके।

जिपं के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर मयंक चतुर्वेदी ने समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि समिति में किसानों से खरीदे गए धान को बारदाना की श्रेणी के आधार पर स्टैकिंग करे और शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार ही राइस मिलर्स को प्रदान करने का निर्देश दिया। जिला स्तर पर धान खरीदी की समुचित व्यवस्था के लिए जिला नियंत्रण केंद्र स्थापित किया गया है। जिसमे धान खरीदी के लिए संभावित समस्या निराकरण के त्वरित प्रयास किए जाएगे। सभी समितियों में पर्यवेक्षण औऱ निरीक्षण के लिए 137 समितियों को जोन ओर सेक्टर में विभाजित कर जोनल ओर सेक्टर आफिसर की नियुक्ति की जा चुकी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!