
दुर्ग,न्यूज़ धमाका :-बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने दुर्ग के मालवीय नगर निवासी ठेकेदार एनसी नाहर के आवास में छापा मारा। कार्रवाई के लिए टीम के सदस्य सुबह साढ़े पांच बजे ही पहुंच गए। टीम के सदस्यों ने लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार मालवीय नगर दुर्ग निवासी एनसी नाहर के जेके विला में छापा मार कार्रवाई की।
कार्रवाही के लिए दस से 12 सदस्यीय टीम पहुंची। देर शाम तक कार्रवाई जारी रही। इस दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों ने विभिन्ना दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई के दौरान घर के किसी भी सदस्य को बाहर नहीं निकलने दिया गया और न ही बाहर से किसी को भी अंदर जाने दिया गया।
कार्रवाई के दौरान एनसी नाहर के घर के सामने पुलिस का अमला भी मौजूद रहा। इसी तरह से रायपुर रोमंस क्यू निवासी विनोद जैन के नेहरू नगर में हाल में ही बनाए गए नए आवास में भी आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच की।
-ठेकेदार एनसी नाहर के मालवीय नगर, विनोद जैन के नेहरु नगर स्थित आवास में मारा छापा



