मुरेना

नागिन ने 2 साल बाद लिया बदला , नागिन के क्रोध का शिकार बना पूरा परिवार , बेटे की गयी जान दो बेटियों की जान ईलाज के बाद बची

तांत्रिक ने कहा – जान बचाना है तो घर छोड़ कर भाग जाओ 

दयाचंद्र और उसके परिजनों सहित ग्रामीणों ने़ कहा कि लगातार नागिन द्वारा डंसने की घटनाओं के बाद परिवार दहशत में है। परिजनों ने जब किसी ओझा को इस घटना के बारे में बताया तो उसने बताया है कि अभी घर में ऐसी और घटना और घटित होगी, अगर बचना है तो घर छोड़ कर चले जाओ।

मुरेना न्यूज़ ग्राम मोहरा में एक नागिन द्वारा दो साल पहले अपने नाग की हत्या करने वाले परिवार से बदला लेने का मामला सामने आया है। नागिन ने नाग को मारने वाले ग्रामीण के न सिर्फ बेटे को डंस कर मौत के घाट उतार दिया बल्कि उसकी दोनों बेटियों को भी डंस लिया। हालांकि उसकी दोनों बेटियों की जान बच गई ग्रामीण एक ही परिवार में लगातार हो रही इन घटनाओं को नागिन का बदला मान रहे हैं। वहीं घटना के बाद से परिवार डर के साए में जीने को मजबूर है मोहरा गांव के दयाचंद्र जाटव ने दो साल पहले घर में निकले किसी नाग को मार दिया था। 22 सितंबर को किसी जहरीले सांप ने दयाचंद्र के 14 साल के बेटे नीरज को सोते समय डंस लिया। परिवार के सदस्य इलाज की झाड़फूंक कराई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद 26 सितंबर को बेटी लक्ष्मी व 27 सितंबर को बेटी रवीना को डंस लिया। गनीमत रही कि दोनों लड़कियों की जान बच गई।परिवार व गांव वालों के अनुसार अब पूरा परिवार दहशत में है। ऐसे में जब पूरा परिवार रात को सो रहा है। एक व्यक्ति जाग कर उनकी चौकीदार करता है। ऐसे एक-एक करके पहरेदारी का सिलसिला शुरू कर दिया गया है गाँव वाले भी भयभीत है

अगली खबर – कांग्रेस ने लॉन्च किया ‘प्लान बी’ , नवजोत सिंह सिद्धू को शांत करने की कोशिशों के बीच दस बड़ी बातें

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!