छत्तीसगढ

रेलवे में टीसी बनवाने बेरोजगारों से धोखाधड़ी करने वाला दो साल से काट रहा था फरारी ,पुलिस ने धर दबोचा मुख्य आरोपी , कोरिया पुलिस की कार्यवाही

मुख्य आरोपी कोरिया पुलिस के शिकंजे में

कोरिया न्यूज़ खोंगापानी, थाना झगराखण्ड के बेरोजगार युवक-युवतियों को रेलवे में टिकट कलेक्टर (टीसी) और सुपरवाइजर ग्रुप डी के पद पर रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रतापपुर, उप्र निवासी अभिनीत यादव, झगराखण्ड थाना क्षेत्र के रहवासी मोहम्मद बारिक और अब्दुल रहमान ने रुपए की वसूली की थी. मामले में वर्ष 2019 में की गई शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को पकड़ने में कोरिया पुलिस ने कामयाबी पाई है. वर्ष 2019 से फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने विशेष टीम गठित किया था प्रकरण में दो आरोपी अभिनीत यादव और मोहम्मद बारीक को वर्ष 2019 में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, वहीं मुख्य आरोपी अब्दुल रहमान फरारी काट रहा था फरार आरोपी से प्रकरण के बारे में एसडीओपी राकेश कुर्रे और थाना प्रभारी प्रद्युमन तिवारी ने गहन पूछताछ की, जिस पर आरोपी ने अपने साथी अभिनीता यादव और पारिवारिक रिश्तेदार मोहम्मद बारीक के साथ मिलकर बेरोजगारों से ठगी कर आपस में रकम का बंटवारा करना स्वीकार किया. आरोपी को पेश करने के बाद न्यायालय के द्वारा जेल वारंट जारी करने पर उप जेल मनेंद्रगढ़ में दाखिल कराया गया फरार अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने एक विशेष पुलिस टीम गठित की थी, जिसमें एएसआई बलराम चौधरी, आरक्षक ललित यादव, नीरज पडियार और साइबर सेल बैकुंठपुर से पुष्कल सिन्हा शामिल थे. साइबर सेल से मोबाइल नंबर के लोकेशन के आधार पर रत्नागिरी, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर फरार आरोपी को थाना झागराखांड़ लाया गया

अगली न्यूज़ – नागिन ने 2 साल बाद लिया बदला , नागिन के क्रोध का शिकार बना पूरा परिवार , बेटे की गयी जान दो बेटियों की जान ईलाज के बाद बची

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!