
मुरैना न्यूज़ /// जिले की कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 पिस्टल, 12 कट्टे ( 4 अर्धनिर्मित) जब्त किया है। साथ ही 20 जिंदा कारतूस भी जब्त किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक कार भी जब्त किया गया है। जब्त सामानों की कुल कीमत 7 लाख रुपए है।अधीक्षक अतुल सिंह ने कहा कि त्योहारी सीजन में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद है। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर असामाजित तत्वों पर नजर रख रही है। इसी दौरान मूखबीर से शहर में हथियार की तस्करी होने की जानकारी मिली। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी शेलेन्द्र गोविल टीम के साथ वीआईपी रोड न्यू शासकीय आवास के सामने मुरैना पर नाकेबंदी कर गाड़ियों की तलाशी ले रहे थे।इसी दौरान मपी-07सीएच-6073 कार आती दिखी। कार की घेराबंदी कर रोका गया। इसी दौरान कार से दो लोग कूदकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों का पीछा करके गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी ने रूनधान थाना रामपुर हाल जरेना थाना चिन्नौनी का रहने वाला बताया। वहीं दूसरे ने निवासी पचेखा थाना कैलारस का होना बताया। वाहनी की तलाशी लेने पर ड्राईवर सीट के नीचे एक प्लास्टिक का थैला मिला। थैले को खेलने पर उसमें से 32 बोर का 8 पिस्टल, पीछे डिग्गी में से एक पिलास्टिक के अंदर रखा हुआ 4 देशी कट्टा मिला। 4 अधिया बनी हुई बंदूक भी मिली। साथ ही 5 जिन्दा राउन्ड 12 बोर के, 10 जिन्दा राउन्ड 315 बोर के और 5 जिन्दा राउन्ड 32 बोर पिस्टल के रखे हुए मिले।
