मुरेनामध्यप्रदेश

त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग भाजपा कार्यालय पर किया आयोजित, मंचासीन अतिथियों ने अपने-अपने विचारों से पार्टी की नीति रीति से कराया अवगत

मुरैना-पोरसा,न्यूज़ धमाका :-भारती जनता पार्टी नगर मंडल पश्चिम ने सोमवार को त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग भाजपा कार्यालय पर आयोजित किया। प्रशिक्षण में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. योगेशपाल गुप्ता, मप्र सरकार के पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह, मप्र पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रघुराज सिंह कंषाना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सजंय शर्मा, जिला महामंत्री चारुकृष्ण डंडोतिया मंचासीन रहे। वर्ग में मुख्य वक्ता धर्मेंद्र श्रीवास्तव एवं मंडल अध्यक्ष नितीन गुप्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में प्रत्येक बूथ पर त्रिदेव अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए की सररचना कर आनलाइन फीडिग कर उनके नीचे 20सदस्यों की टीम को खड़ा कर पन्नाा समिति भी बनाई गई। जिसका पूरे प्रदेश भर में प्रशिक्षण कराया गया है। आने वाले चनावों में वह त्रिदेव बूथ पर पार्टी के लिए वोट बढ़ाने का कार्य करेंगें। मंचासीन अतिथियों ने अपने अपने विचारों से पार्टी की नीति रीति से अवगत कराया।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दिनेश शर्मा द्वारा एवं आभार व्यक्त नितीन गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री गुड्डी खटीक, जिला कार्यालय मंत्री राजेश सिकरवार, सुरेश शर्मा गुड़ा, कोकसिंह भदौरिया, मंडल उपाध्यक्ष राजू सिकरवार, माला सिंह, दीवान गौड, राकेश खटीक, रामजीलाल राठौर, कोकसिंह यादव, राकेश गुप्ता, अवधेश पाराशर, पूर्व पार्षद लोकेंद्र डंडोतिया, मीना भदौरिया, मीना गुर्जर सहित अन्य शामिल रहे।

पोरसा में ग्रामीण मंडल ने किया त्रिदेव कार्यशाला का आयोजनः

पोरसा भाजपा ग्रामीण मंडल ने अटेर रोड पर त्रिदेव प्रशिक्षण का आयोजन किया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिपं सदस्य राकेश रुस्तम सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता मोहर सिंह तोमर ने की। मुख्य वक्ता ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर इस प्रकार कार्य करना है व कार्य करने की संरचना क्या हो, सोशल मीडिया जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता महाराज सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष साहब सिंह तोमर, जिला मंत्री रामरूप सिंह तोमर मंचासीन रहे। कार्यक्रम में संचालन वरिष्ठ नेता लक्ष्‌मीनारायण शर्मा ने किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!