छतीसगढ़बिलासपुर

कपड़ा व्यवसायी की हत्या, घर में बाइक के नीचे दबी थी लाश, पत्नी ने लड़ा था पंच का चुनाव

तखतपुर न्यूज धमाका – कपड़ा व्यवसायी की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. कारोबारी की लाश घर में मोटरसाइकिल में दबी मिली है. शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं. यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिलतरा का है. पुलिस बारीकियों से हर एंगल पर जांच कर रही है.

यह घटना बीती रात की है. जानकारी के मुताबिक, कपड़ा कारोबारी रशिक लाल गुप्ता की पत्नी ने पंचायत में वार्ड पंच का चुनाव लड़ा था. इस वारदात को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. बताया जा रहा कि व्यवसायी रशिक गुप्ता शराब पीने का आदी था. पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर पूछताछ कर रही है.

इस मामले में एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया, मामला संदेहास्पद है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!