छतीसगढ़रायपुर

कांग्रेस भवन में ED की दबिश, बंद कमरे में पदाधिकारी से की पूछताछ, जानिए पूरा मामला

रायपुर न्यूज धमाका – शराब घोटाला मामले में ईडी ने कांग्रेस भवन में छापा मारा, जिससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है. पूर्व मंत्री कवासी लखमा के साथ पूछताछ के बाद आज ईडी की टीम राजीव भवन पहुंची. यहां प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह से बंद कमरे में पूछताछ की.

ED की 4 सदस्यीय टीम सुरक्षा बल के साथ कांग्रेस भवन पहुंची थी. पूछताछ के बाद टीम वापस लौट गई.

इस मामले में कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकित सिंग गेंदू ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी राजीव भवन पहुंचे थे. सुकमा जिले के राजीव भवन के निर्माण को लेकर कई जानकारिया मांगी गई. ईडी अफसरों ने समन देकर 27 तारीख तक जवाब मांगा है. हमारे पास सभी दस्तावेज मौजूद हैं, जिसे जवाब के साथ दिया जाएगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!