जयपुरक्राइम

छात्रा को चार दिनों तक बंधक बनाकर किया रेप , बनाया अश्लील वीडियो

जयपुर न्यूज़ धमाका /// बंगाल के इंजीनियर से युवती की 6 साल पहले दोस्ती हुई थी। युवती को जन्मदिन मनाने के लिए होटल बुलाया था। 4 दिनों तक होटल के कमरे में बंधक बना कर रखा। उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवक चुपचाप बंगाल फरार हो गया। युवती ने देर रात जवाहर सर्किल थाने में इंजीनियर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है।कोटा की रहने वाली युवती ने बताया कि वह जयपुर में रह कर पढ़ाई कर रही है। उसकी 6 साल पहले फेसबुक पर बंगाल के युवक से पहचान हुई थी। तब वह नाबालिग थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों चेटिंग करते थे। फिर दोनों ने मोबाइल नंबर एक दूसरे से शेयर कर लिए। दोनों फोन पर भी बातें करने लगे। युवती को इंजीनियर ने शादी का ऑफर किया, लेकिन युवती ने पढाई को लेकर शादी से मना कर दिया था। दोनों अच्छे दोस्त की तरह से बातें करते रहे।पिछले हफ्ते इंजीनियर बंगाल से जयपुर आया था। उसका जन्मदिन था।

उसने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के उसे फोन किया। उसे फोन कर मिलने के लिए गौरव टॉवर बुलाया। बर्थ डे सेलिब्रेट करने के लिए वह एक होटल में ले गया। पहले से ही होटल में कमरा बुक कर रखा था। कमरे में उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और रेप किया। युवती को कई घंटे बाद होश आया। तब उसे अश्लील वीडियो दिखाए। युवती ने विरोध किया तो उसे वीडियो से ब्लैकमेल करने की धमकी देने लगा। ब्लैकमेल कर होटल के कमरे में ही बंद रखा। चार दिनों तक उसके साथ रेप करता रहा।आखिर युवक होटल के कमरे से चुपचाप निकल कर बंगाल चला गया। वह होटल से निकल कर घर पहुंची। फिर उसने जवाहर सर्किल थाने में बंधक बनाकर रेप किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!