अंबिकापुरछत्तीसगढ

15 नवम्बर को राज्यपाल अनुसुइया उइके सरगुजा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ की  राज्यपाल अनुसुइया उइके पहली बार सरगुजा आ रही है। 15 नवंबर को शहर से लगे ग्राम अजिरमा में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। गोंड़ समाज विकास समिति सरगुजा के बैनर तले बिरसा मुंडा जयंती पर सामाजिक जनचेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी कार्यक्रम में राज्यपाल अनुसुइया उइके बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। आयोजन की तैयारियां गोंड़ समाज विकास समिति द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। आयोजन समिति से जुड़े अधिवक्ता कुंजबिहारी सिंह पैकरा व अनुक प्रताप सिंह टेकाम ने बताया कि सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देने पिछले दिनों प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की थी।उन्होंने सामाजिक निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर लिया है।

15 नवंबर को वे अंबिकापुर आएंगी। यहां दोपहर दो बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह समाज के लिए भी गौरव की बात है कि राज्यपाल का सानिध्य और उनके विचार सुनने का अवसर लोगों को मिलेगा। राज्यपाल के रूप में अनुसुइया उइके का यह पहल अंबिकापुर प्रवास होगा। इसके पहले राज्यपाल का कार्यक्रम संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में भी प्रस्तावित था लेकिन यह कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से रद्द करना पड़ा था। बता दें कि अजिरमा में गोंड़ समाज विकास समिति का छोटा सा सामाजिक भवन भी है। यहां सामाजिक गतिविधियों का आयोजन होता है। इसी स्थल पर 15 नवंबर को सामाजिक जनचेतना कार्यक्रम होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!