
कोरबा न्यूज़ धमाका /// बुधवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें से एक की घायल होने की सूचना मिली है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तेज रफ्तार कार और टैंकर की आमने-सामने टक्कर से हुआ है। हादसे में मारे दोनों कार सवारों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। कार अंबिकापुर नंबर की बताई गई है। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ है। सूचना के मुताबिक, कार अंबिकापुर की ओर से आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे टैंकर से कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार टैंकर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के चिथड़े उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तबतक कार चालक की मौत हो चुकी थी। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल कार के अंदर फंसे हुए थे। उन्हें निकलवा कर अस्पताल भेजा गया। बताया गया है कि उपचार के दौरान एक अन्य ने भी दम तोड़ दिया है। दूसरे घायल की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।उसका बचना भी मुसकिल है पुलिस कार नंबर के आधार पर मरने वालों और घायल का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस ने टैंकर जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



