रायपुरछत्तीसगढ

अमरजीत भगत : धान खरीदी सहकारी समिति के कर्मचारियों के आंदोलन से प्रभावित नहीं होगी

रायपुर न्यूज़ धमाका /// सहकारी समिति संघ के आंदोलन को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समर्थन देने पर मंत्री भगत ने कहा कि 15 सालों में प्रदेश की जनता का नब्ज डॉ. रमन सिंह नहीं समझ पाए हैं. वो कहीं भी जा सकते हैं, वो हड़ताल में जाए समर्थन दें. साथ ही सहकारी समितियों के कर्मचारी के हड़ताल पर जाने से धान खरीदी के प्रभावित होने की आशंकाओं को दूर करते हुए उन्होंने दो टूक कहा कि अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. साथ ही दोहराया कि समस्या है तो समाधान किया जाएगा.सहकारी समिति संघ के आह्वान पर 8 नवंबर से डाटा एंट्री ऑपरेटर, लिपिक, कर्मचारी-अधिकारी, चतुर्थ वर्ग सभी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं. इससे धान खरीदी के प्रभावित होने की आशंका है.

आंदोलनरत कर्मचारियों का कहना है कि चुनाव पूर्व कांग्रेस ने नियमितीकरण का वादा किया था, लेकिन नियमितीकरण तो दूर ढाई वर्ष से वेतन तक नहीं मिला है. किसानों की कर्ज माफी के कारण सहकारी समितियां कर्ज में डूब चुकी हैं.छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय कर्मचारी संघ ने सहकारिता विभाग के इन कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया है. प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने आंदोलनरत कर्मियों को संबोधित करते हुए सरकार के व्यवहार को अत्यंत अमानवीय कृत्य बताया है. सरकार को चेतावनी दी कि शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर धान खरीदी का बहिष्कार किया जाएगा,

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!