बालोदछत्तीसगढ

बसों में किराया बढ़ा , बसों में नहीं लगाई सूची, संचालक मनमाना किराया वसूल रहे

बालोद न्यूज़ धमाका /// बसों का किराया बढ़ा पर बस में सूचि भी चस्पा नही है बस संचालक मनमानी किराया वसूल रहे है उन्हें देखने-रोकने वाला विभाग मौन साधे यात्रियों को लुटते देख रहा है। गुरूर से धमतरी का किराया अलग-अलग बसों में अलग-अलग है। कुछ बस संचालक गुरूर से धमतरी का किराया 25 रूपये ले रहे हैं, तो कुछ तीस रूपये ले रहे हैं।

वहीं, गुरूर से बालोद का किराया कुछ बस संचालक 35 रूपए ले रहे हैं, तो कुछ 40 रूपये तक किराया ले रहे हैं। इसी तरह गुरूर से राजनांदगांव का किराया भी अलग-अलग बसों में अलग-अलग है। अन्य बसों में कम किराया लेने की बात कहने पर बस कंडक्टरों द्वारा यात्रियों से दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायतें आम हैं। यात्रियों द्वारा ज्यादा कुछ कहने पर बीच रास्ते में ही उतर जाने की धमकी दी जाती है।

बस संचालकों की मांग पर शासन ने बस किराया में वृद्धि की अनुमति दी। उसके बाद किराया तो बढ़ा दिया गया, लेकिन प्रशासन उस वृद्धि पर निगरानी करना या अंकुश लगाने की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे बस संचालकों को खुली छूट मिल गई। बस संचालकों द्वारा किस रूट में कितना किराया बढ़ाया गया है, यह महीनों बाद भी स्पष्ट नहीं है। महीनों बाद भी परिवहन विभाग बसों में किराया सूची लगवाने में नाकाम रहा है। यह परिवहन विभाग की लापरवाही है या उनकी मिलीभगत यह कहा नहीं जा सकता, लेकिन परिवहन विभाग बस संचालकों के आगे बौना साबित हो रहा है। लगातार शिकायत के बाद भी किराया सूची नहीं लगवाई जा रही है।

ALSO READ : लखीमपुर खीरी हिंसा : गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने पत्रकारों को दी गालियां

बसों में छोटी दूरी के यात्री ज्यादा लूट के शिकार होते हैं। 3 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 से 15 रूपये किराया ले लिया जाता है। वहीं, यात्रियों को चिल्हर के नाम पर प्रताड़ित करने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। बस संचालकों द्वारा यात्रियों से चिल्हर लाने कहा जाता है। चिल्हर नहीं है कहकर बकाया राशि नहीं लौटाई जाती, कई बार यात्रियों को अपने गतव्य तक पहुंचने के बाद भी बकाया राशि के लिए कंडक्टर के चक्कर लगाते देखा गया है।

बस संचालकों द्वारा यात्रियों को टिकट नहीं दी जाती। कई बार तो मांगने पर भी टिकट नहीं दी जाती। जोर देने पर टिकट देते हैं, तो उसमे क्या लिखा होता है यह स्पष्ट नहीं रहता, जिससे वास्तविक किराया की जानकारी नहीं हो पाती, या फिर कंडक्टर गंतव्य स्थान के नाम ही टिकट पर लिखकर दे देता है, किराए का उल्लेख नहीं किया जाता।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!