छतीसगढ़अभनपुर

किसानों को हो रही परेशानी पटवारी-आरआई की कमी से राजस्व प्रकरण लंबित,

11 जून 2026

अभनपुर न्यूज़ धमाका –  अनुविभागीय राजस्व एवं तहसील न्यायालय अभनपुर में कर्मचारियों की कमी के कारण राजस्व मामलों के निराकरण की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। क्षेत्र में पिछले एक वर्ष से एक दर्जन से अधिक पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक (आरआई) के पद रिक्त होने से भूमि संबंधी कई महत्वपूर्ण प्रकरण लंबित पड़े हुए हैं।

विवादित भूमि, नामांतरण, त्रुटि सुधार, सीमांकन, बटांकन तथा नक्शा सुधार जैसे मामलों में समय पर जांच और रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसके चलते किसानों और ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। स्थिति यह है कि अधिकांश पटवारियों को अपने मूल हल्के के साथ अतिरिक्त हल्कों का भी कार्यभार संभालना पड़ रहा है। वहीं कई राजस्व निरीक्षकों को दो-दो क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यभार बढ़ने के कारण वे समय पर निरीक्षण और आवश्यक प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं कर पा रहे हैं।

महीनों से मामलों के निराकरण का इंतजार कर रहे लोग

राजस्व प्रकरणों के लंबित रहने से भूमि संबंधी विवादों के समाधान में देरी हो रही है, जिससे किसानों और आम नागरिकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कई आवेदक महीनों से अपने मामलों के निराकरण का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों और किसानों ने शासन-प्रशासन से रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने की मांग की है, ताकि राजस्व मामलों का समयबद्ध निराकरण हो सके और लोगों को राहत मिल सके

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!