छत्तीसगढरायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ पूरा मंत्रिमंडल जाएगा अयोध्या, करेंगे रामलला के दर्शन

 रायपुर न्यूज़ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करेंगे. मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट साथियों के साथ कल शनिवार 13 जुलाई को रामलला के दर्शन करेंगे. सीएम साय और सभी मंत्री चार्टड विमान से अयोध्या के लिए रवाना होंगे. यह जानकारी राजस्व, आपदा एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने दी है.

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव के साथ सभी कैबिनेट मंत्री कल अयोध्या जा रहे हैं. भगवान राम जी के दर्शन करने अयोध्या जा रहे है. निर्धारित शेड्यूल तय अभी नहीं हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार, कल सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित सभी कैबिनेट मंत्री प्राइवेट प्लेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे. दर्शन करने के बाद देर शाम राजधानी रायपुर वापस लौट आएंगे.

बता दें कि भाजपा ने अपने विधानसभा के घोषणा पत्र में रामलला दर्शन योजना का उल्लेख किया था और सरकार बनने पर इस योजना को लागू किया है. इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लोग लगातार अयोध्या का दौरा कर रामलला के दर्शन कर रहे हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!