छत्तीसगढबिलासपुर

नहीं थम रहा रफ्तार का कहर, ट्रेलर ने कार को मारी ठोकर, तो इधर ट्रक ने बाइक को लिया चपेट में, हादसे में 8 गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर न्यूज़ – छत्तीसगढ़ दो अलग-अलग जिलों में सड़क हादसा हुआ है. पहली घटना बेमेतरा जिले में हुई है. राष्ट्रीय राजमार्ग 30 A पर सुबह-सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को जबरदस्त ठोकर मार दी. टक्कर इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में कार सवार 6 लोग घायल हो गए हैं. जिसमें 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है. दूसरी घटना बिलासपुर की है. रेत से भरे ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. घटना में बाइक चालक और पीछे बैठा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह मामला कोनी थाना क्षेत्र के कछार गांव का है.

ट्रेलर ने कार को मारी ठोकर, 6 घायल

बेमेतरा से सुबह-सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 30 A स्थित ग्राम वेतर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को ठोकर मार दी. हादसे में कार सवार 6 लोग घायल हो गए हैं. टक्कर इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए. घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां सभी का इलाज जारी है. वहीं दुर्घटना में घायल चार लोगों की हालत चिंताजनक है. जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है. कार सवार सभी लोग कबीरधाम जिले के ग्राम घोटिया के निवासी बताए जा रहे हैं.

ट्रक ने बाइक को मरी ठोकर, एक बच्चे समेत दो घायल

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के कछार गांव में एक रेत से भरे ट्रक ने बाइक सवार ग्रामीण को ठोकर मार दी. घटना में बाइक चालक और पीछे बैठा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए. क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की वजह से आये दिन एक्सीडेंट के मामले बढ़ रहे हैं. ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी खनिज विभाग कोई एक्शन नहीं ले रहा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!