बलौदाबाजारछत्तीसगढ

बलौदाबाजार को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले जुड़वा भाई की मौत , जांच होगी

Story Highlights
  • शिवराम और शिवनाथ के घरवालों के मुताबिक बीती रात इन भाइयों को तेज बुखार हुआ था। सुबह जब घरवाले इनके कमरे में पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी। गांव में दोनों भाइयों के खुदकुशी कर लेने की चर्चा भी है। दोनों की उम्र 20 साल थी।

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका /// खैंदा गांव में रहने वाले दो भाइयों शिवनाथ और शिवराम की अनोखी जोड़ी अब नजर नहीं आएगी। शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ जाने की वजह से दोनों की मौत हो गई। हालांकि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की वजह से पुलिस भी इस घटना की जांच कर रही है

दिसंबर 2001 में जन्मे शिवनाथ और शिवराम शरीर से जुड़े हुए थे। इनके दो धड़, दो सिर, चार हाथ और दो पैर थे। एक साथ ही शिवराम और शिवनाथ अपने सारे काम किया करते थे। चाहे स्कूटर चलाना हो, नहाना हो, स्कूल जाना हो। दोनों का जुड़ा हुआ शरीर एक साथ काम करता था।

इस वजह से इन्हें दो जिस्म एक जान के नाम पर भी देश और दुनिया में जाना जाता रहा है। मानव शरीर की अनोखी संरचनाओं पर रिसर्च करने वाली कई विदेशी टीमें भी बलौदाबाजार आकर शिवनाथ और शिवराम से मुलाकात कर चुकी थीं। दोनों मुस्कुराकर लोगों से मिला करते थे अब अचानक इनकी मौत ने खैंदा गांव के लोगों को भी उदास कर दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!