रायपुरछत्तीसगढ

राजीव भवन में कांग्रेस आपसी विवाद पर CM का बयान : भूपेश बघेल बोले-दुर्भाग्यजनक है

रायपुर न्यूज़ धमाका /// कांग्रेस में लगातार बन रही विवाद की स्थिति को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्भाग्यजनक बताते हुए कहा कि ऐसी बातें नहीं होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने संगठन से इन घटनाओं पर संज्ञान लेने की बात कही है

शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम राजीव भवन पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, महामंत्री अमरजीत चावला और कुछ दूसरे पदाधिकारी मुख्य द्वार के बाहर खड़े थे। इसी बीच छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल भी वहां पहुंच गए। चावला ने अग्रवाल को अपनी गाड़ी किनारे लगाने को कह दिया। इस पर भड़के सन्नी अग्रवाल ने गाड़ी से उतरकर चावला का कॉलर पकड़ लिया। उसके बाद दोनों नेता एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे। धक्का-मुक्की शुरू हो गई। यह देखकर वहां मौजूद दूसरे नेताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को छुड़ाया।

घटना के बाद वरिष्ठ नेताओं ने चुप्पी साध ली, लेकिन कुछ घंटों के भीतर सीन बदला। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश पर सन्नी अग्रवाल को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। मुख्यमंत्री के बयान से संकेत मिल रहे हैं कि सरकार सन्नी अग्रवाल के मामले को फिलहाल संगठन स्तर पर ही निपटाना चाहती है। कांग्रेस नेता के तौर पर भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष पद पर अभी उन्हें कोई खतरा नहीं है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!