रायपुरछत्तीसगढ

भूपेश बघेल प्रियंका गांधी के साथ गोरखपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे, UP में भी 2500 में धान खरीदी का वादा

Story Highlights
  • भूपेश बघेल रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर पहुंच रहे हैं। वे वहां के चंपा देवी पार्क में प्रियंका गांधी के साथ एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। यह जनसभा पूर्वांचल प्रतिज्ञा यात्रा के तहत हो रही है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस अपने चुनावी वादे लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में है। वहां भी छत्तीसगढ़ की तरह 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का वादा किया जा रहा है।

रायपुर न्यूज़ धमाका /// लखनऊ रवाना होने से पहले रायपुर में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, उत्तर प्रदेश में 800 से 1200 रुपए प्रति क्विंटल में धान बिक रहा है। खरीदी की कोई व्यवस्था नहीं है। किसान परेशान हैं। जानवर खुले में चर रहे हैं और किसान रात-रात भर जागकर फसलों की रक्षा कर रहे हैं। वहां का किसान बेहद आक्रोशित है। वे छत्तीसगढ़ की योजनाओं की ओर बड़ी आशा भरी निगाह से देख रहे हैं। छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए और गोधन के लिए जिस प्रकार के कार्य हुए हैं उसी तरह के कार्य वहां भी आज जनमानस की मांग है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, उत्तर प्रदेश के कुशासन से सभी लोग नाराज हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!