अंबिकापुरछत्तीसगढ

युवक का शव सड़क किनारे मिला , गला रेतकर की गई हत्या

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका ///  लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीपर खार ढाब निवासी अजय रजवाड़े नामक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई है। बुधवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने देखा कि हेल्थ वैलनेस सेंटर लहपटरा के समीप सड़क किनारे युवक का शव पड़ा हुआ है।

जिस की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। इसकी सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई है। युवक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई है। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। लखनपुर थाना प्रभारी संदीप कौशिक दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!