रायपुरछत्तीसगढ

तेलीबांधा तालाब के पास आधी रात कारोबारी युवक का मिला शव , इलाके में मच गई हड़कंप

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- राजधानी के तेलीबांधा तालाब में एक व्यक्ति के कूदने से वहां हड़कंप मच गया। रात में चार घंटों से अधिक समय तक गोताखोर उसे ढूंढते रहे। आधी रात के आसपास युवक का शव मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अनुपम केडिया के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी में ये बात सामने आई कि मृतक अनुपम रियल इस्टेट कारोबारी था। वह अपने ड्राइवर के साथ वहां पहुंचा था। शाम को अन्य लोगों की भांति वह भी तालाब के पास टहल रहा था। यकायक ही उसने छलांग लगा दी। थोड़ी देर तक छटपटाने के बाद वह पानी में गायब हो गया।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। कई घंटों तक उसे ढूंढने के बाद गोतोखोरों को आधी रात सफलता मिली। पुलिस के अनुसार अनुपम के पास से सुसाइट नोट नहीं मिला है। इस विषय में अनुपम के घरवालों से पूछताछ की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!