रायपुरछत्तीसगढ

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा

रायपुर न्यूज़ धमाका /// साईंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियों का जायजा आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव के निरिक्षण के लिए मुख्य सचिव अमिताभ जैन पहुंचे उन्होंने साईंस कॉलेज मैदान पहुंचकर वहां आयोजन की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने आयोजन स्थल पर मंच की व्यवस्था, दर्शकों की बैठक व्यवस्था, अग्निशमन, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव 2021 के दौरान सुव्यवस्थित यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल तक आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित किए गए मार्ग तथा पार्किंग स्थलों की व्यवस्था के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, जिससे आम जनता को कोई असुविधा न हो।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!