रायपुरछत्तीसगढ

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वैक्सीनेशन पोर्टल आंकड़ों को शामिल ही नहीं किया, मुख्यमंत्री बघेल ने हर महीने एक करोड़ टीका मांगा

रायपुर धमाका ///केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की ओर से CGTeeka पोर्टल के जरिए किए गए टीकाकरण को अपने आंकड़ों में शामिल ही नहीं किया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समीक्षा बैठक के बाद यह बात सामने आई तो राज्य सरकार सक्रिय हो गई। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए टीकों और सिरिंज को नाकाफी बताते हुए हर महीने एक करोड़ टीके और उतनी ही मात्रा में सिरिंज उपलब्ध कराने की मांग की है।

3 नवम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ को अपनी बात कहने का मौका ही नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने लिखा, बैठक में जो प्रस्तुतिकरण दिया गया, उससे लग रहा है कि CGTeeka पोर्टल के माध्यम से किए गए टीकाकरण को शामिल ही नहीं किया गया है। इसके जरिए 12 लाख 2 हजार 435 लोगों को पहला डोज और 28 हजार 932 लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। इसको शामिल करते हुए प्रदेश के 80 प्रतिशत प्रथम डोज और 37 प्रतिशत को दूसरा डोज भी लग चुका है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा है, छत्तीसगढ़ में 20 सितम्बर को एक ही दिन में 4 लाख 29 हजार 6 टीके लगाए गए थे। अगर हमें पर्याप्त टीके और सिरिंज मिल जाए तो हम प्रतिदिन 6 से 7 लाख टीके लगाने की क्षमता रखते हैं। मुख्यमंत्री ने हर महीने एक करोड़ टीके और सिरिंज उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, अगर यह मिल जाए तो हम जल्द ही कोरोना टीके की दोनों डोज का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!