अयोध्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : जनता का पैसा भाजपा मंदिरों के लिए खर्च कर रही है ‘कब्रिस्तान’ के लिए नही

Story Highlights
  • योगी ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है और 2023 तक यह बन कर तैयार हो जाएगा. इसके साथ ही केंद्र सरकार उत्तरप्रदेश में 500 मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों का सौंदर्यकरण कर रही है. इनमें से 300 से ज्यादा साइटों पर कार्य पूरा हो चुका है, वहीं बची हुई साइटों पर अगले दो माह में कार्य पूरा कर दिया जाएगा.

अयोध्या न्यूज़ धमाका /// मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार जनता का पैसा कब्रिस्तान के लिए जमीन खरीदने पर नहीं, बल्कि मंदिरों के पुनर्निर्माण और सौंदर्यकरण पर खर्च कर रही है. राम कथा पार्क में उत्तरप्रदेश सरकार की ओर से आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे योगी ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभान्वित हो रहे लोगों को अगले साल होली तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा.उन्होंने खा की पैनडेमिक के समय गरीब लोगों को मुफ्त राशन देने की यह स्कीम इस साल नवंबर में खत्म हो रही थी, लेकिन सरकार ने इसे अगले साल होली यानी कि मार्च तक बढ़ाने का निर्णय लिया है.

पैनडेमिक अभी खत्म नहीं हुआ है, यह निर्णय इसी बात को ध्यान में रखते हुए लिया  गया है. इस स्कीम के तहत लोगों को गेहूं और चावल के साथ नमक, चीनी, दाल और तेल भी मिलेगा. इस स्कीम का लाभ उत्तरप्रदेश में 15 करोड़ लोगों को होगा. सीएम योगी ने 661 करोड़ रुपए की लागत के 50 अलग अलग प्रोजेक्ट्रस भी लॉन्च किए. गौरतलब है कि अगले साल की शुरुआत में ही उत्तरप्रदेश में चुनाव होने हैं.पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा: “आपको याद होगा आज से ठीक 31 वर्ष पहले, 30 अक्टूबर 1990 और 2 नवंबर 1990 को इसी अयोध्या में राम भक्तों और कार सेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं. उस समय “जय श्री राम” का नारा लगाना और राम मंदिर के लिए आवाज उठाना एक अपराध माना जाता था,

लेकिन लोकतंत्र की ताकत कितनी मजबूत होती है, आपने उसका एहसास करवाया. जो 31 साल पहले राम भक्तों पर गोलियां चला रहे थे, इस लोकतंत्र की ताकत की वजह से आज वो आपके सामने झुके हैं. लगता है कि कुछ और वर्ष अगर आप इसी तरह से ले चले तो, अगली कार सेवा के लिए तो उन लोगों का पूरा खानदान लाइन में खड़ा होता दिखाई देगा. अगली कार सेवा जब होगी तब गोली नहीं चलेगी, तब राम भक्तों पर कृष्ण भक्तों पर पुष्पों की वर्षा होगी, यही लोकतंत्र की ताकत है.”

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!