छतीसगढ़जशपुर

रेप के बाद पीड़िता से मारपीट करने वाला हैवान दूसरे जिले से गिरफ्तार… परिचित ने ही जंगल में लूटी इज्जत, ऐसे पकड़ा गया बलात्कारी

जशपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के जशपुर पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म कर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पीड़िता का पूर्व परिचित बताया जा रहा है। पूरा मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है। आरोपी शिव नारायण सोनवानी के खिलाफ BNS की धारा 64(1),118(1), 296,351(2) व 115(2) तहत मामला दर्ज किया गया है।

जशपुर ASP अनिल कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बतया कि, 18 जनवरी को थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत एक गांव की पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका आरोपी शिव नारायण सोनवानी के साथ लगभग एक वर्ष से जान पहचान है, उनके बीच बातचीत होती रहती थी, कि दिनांक 18.01.2025 की रात्रि लगभग 9 बजे आरोपी शिव नारायण सोनवानी मेरे घर के बाहर आया व कुछ जरूरी बात करना है कहकर इसे बाहर बुलाया, उसके बुलाने पर प्रार्थिया अपने घर से बाहर निकलकर आरोपी शिव नारायण के पास आई, तब उसके द्वारा पीड़िता को जबरन खींचकर जंगल की ओर ले जाया गया तथा प्रार्थिया के मना करने के बावजुद प्रार्थिया से दुष्कर्म किया। फिर प्रार्थिया को तुम किसी और लड़के से भी बात करती हो कहते हुए, हाथ मुक्का व मोबाइल फेंककर प्रार्थिया से मारपीट की तथा प्रार्थिया के होंठ व बाएं कान को दांत से काट दिया।

रिपोर्ट पर थाना सन्ना में आरोपी शिव नारायण के विरुद्ध बी एन एस की धारा 64(1),118(1), 296,351(2) व 115(2) तहत् अपराध पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी की पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान आरोपी के शंकरगढ़ जिला – बलरामपुर में होना पाए जाने पर पुलिस द्वारा आरोपी शिवनारायण सोनवानी को शंकरगढ़ जिला – बलरामपुर जाकर हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने से व अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी शिव नारायण सोनवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण विवेचना एवम आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सन्ना श्री बृजेश यादव, सहायक उप निरीक्षक सिरद साय पैंकरा, आरक्षक अभय चौबे, विमलेश्वर, प्रवीण खलखो व सुरेश खलखो की सराहनीय भूमिका रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!