बालोदक्राइमछत्तीसगढ

5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने पत्थर और डंडे से पीटा

बालोद न्यूज़ धमाका /// जिले में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दुष्कर्म करने के बाद पत्थर और डंडे से मासूम की पिटाई भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बालोद के 25 वर्षीय राम कुमार सलाम नामक युवक ने पांच साल की एक मासूम को घर छोड़ने के बहाने अपने साथ एक तालाब की तरफ ले गया।

वह जगह सुनसान थी, जहां मासूम के साथ आरोपी राम कुमार सलाम ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने मासूम की पत्थर और डंडे से पिटाई भी की। घटना की जानकारी जैसे ही मासूम के परिजनों को मिली, तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्परता बरतते हुए न केवल रिपोर्ट दर्ज की, बल्कि आरोपी रामकुमार सलाम को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस वारदात से मासूम की तबीयत बिगड़ गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!