
रायपुर न्यूज़ धमाका /// टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैचों में बड़े पैमाने पर सट्टा खिलाने की सूचना पर रायपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी दौरान आस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के मध्य चल रहे मैच के दौरान द्वारा डीडी नगर क्षेत्रांतर्गत महादेव घाट रायपुरा स्थित एक मकान में क्रिकेट सट्टा का संचालन किया जा रहा है.जानकारी मिलते ही सट्टे का संचालन करते रंगे हाथ गिरफ्तार करने का निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दिया. जिस पर सायबर सेल एवं थाना डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम मुखबिर द्वारा बताए गए मकान पर कार्यवाही की. कार्यवाही के दौरान मकान के अंदर 2 व्यक्ति मौजूद थे, जो लैपटॉप एवं मोबाईल के माध्यम से लाईन लेकर ऑन लाईन सट्टा संचालित कर रहे थे.

