टेक्नोलॉजी

फेसबुक अपनी स्मार्टवॉच को मेटा नाम से करेगा लॉन्च, एप्पल वाच से होगा मुकाबला

रिपोर्ट के अनुसार मेटा एक स्मार्टवॉच लेकर आने वाला है। जिसका सीधा मुकाबला एप्पल वॉच से होगा।

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कंपनी का नाम बदलकर Meta कर दिया है। अब फेसबुक मेटा या मेटा प्लेटफॉर्म के नाम से जाना जाएगा। अब नए नई रिपोर्ट के अनुसार मेटा एक स्मार्टवॉच लेकर आने वाला है। जिसका सीधा मुकाबला एप्पल वॉच से होगा। मेटा वॉच में कैमरा भी दिया गया है।

लीक हुई तस्वीर से सामने आया है कि मेटा स्मार्टवॉच में गोल कोनों के साथ चौकोर डिस्प्ले होगा। स्मार्टवॉच के नॉच में फ्रंट कैमरा भी होगा। कैमरा वीडियो कॉल में भी काम आएगा। ऐसा फीचर्स फिलहाल दूसरी कोई कंपनी नहीं दे रही है। रिपोर्ट के अनुसार स्मार्टवॉच में डिटेचेबल स्ट्रैप भी होंगे। कंपनी 2022 तक इसे लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। मेटा स्मार्टवॉच एंड्रॉइड और आईओएस दोनों सपोर्ट करेगी।

कंपनी ने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने आग्मेंटेड रियल्टी कांफ्रेस में बताया कि नया नाम मेटावर्स निर्माण पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा। उन्होंने कहा, मेटावर्स शब्द का इस्तेमाल तीन दशक पहले डायस्टोपियन उपन्यास में किया गया। फिलहाल यह सिलिकान वैली में चर्चाओं में है। इस शब्द का उपयोग डिजिटल दुनिया में वर्चुअल और इंटरेक्टिव स्पेस को समझाने के लिए किया जाता है।

ब्लूमबर्ग के अनुसार एप के अंदर मेटा की स्मार्टवॉच की फोटो देखने को मिली। जिसका इस्तेमाल रे-बैन स्टोरीज ग्लासेज को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया। इसे फेसबुक ही कहा जाता है। ग्लासेज वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए इनबिल्ट कैमरों का इस्तेमाल करते हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रे-बैन स्टोरीज से वीडियो अपलोड करने का ऑप्शन भी मिलेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!