नई दिल्लीटेक्नोलॉजी

व्हाट्सऐप यूजर को लगा बड़ा झटका, 17 लाख से अधिक अकाउंट हुए बैन, आप न करें ये गलती

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका //  व्हाट्सऐप यूजर के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. सोशल मीडिया कंपनी व्हाट्सऐप ने शिकायतों के कारण बीते नवंबर माह में 17 लाख से अधिक अकाउंट बैन कर दिया है.

बता दें कि व्हाट्सऐप ने अपनी अनुपालन रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी ने नवंबर 2021 में भारत में 17,59,000 व्हाट्सऐप अकाउंट को बैन किया है. व्हाट्सऐप को नवंबर में देश से 602 शिकायतें मिलीं और उनमें से 36 पर कार्रवाई की है.

व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने कहा कि आईटी नियम 2021 के अनुसार हमने नवंबर महीने के लिए अपनी छठी मासिक रिपोर्ट जारी की है. इस यूजर सिक्योरिटी-रिपोर्ट में यूजर्स की शिकायतों की डिटेल्स और व्हाट्सऐप द्वारा की गई संबंधित कार्रवाई के साथ-साथ व्हाट्सऐप की स्वयं की निवारक कार्रवाइयां शामिल हैं.

प्रवक्ता ने बताया कि नई मंथली रिपोर्ट में दर्ज किया गया है कि व्हाट्सऐप ने नवंबर के महीने में 1.75 मिलियन से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया. इसके पहले भी अक्टूबर में व्हाट्सऐप ने भारत में 2 मिलियन से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया था.मेटा ने कहा कि नवंबर के दौरान भारत में सक्रिय रूप से 13 वायलेंस कैटेगरी में 16.2 मिलियन से अधिक कंटेंट के पीस पर फेसबुक पर कार्रवाई की गई थी. फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने इसी अवधि के दौरान लगातार 12 कैटेगरी में 3.2 मिलियन से अधिक कंटेंट पीस के खिलाफ कार्रवाई की.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!