बिहार

एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, ये मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गिरफ्तार

पटना न्यूज़ धमाका //  बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अयूब खान को पूर्णिया से गिरफ्तार किया है। अयूब खान और उसका छोटा भाई रईस सीवान के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैं। ये कुख्यात खान बंधुओं का गैंग चला रहे हैं और बड़े पैमाने पर जमीन हथियाने से जुड़े मामलों में शामिल हैं।

एसटीएफ खान बंधुओं की तलाश में था क्योंकि सात नवंबर, 2021 को सीवान से तीन व्यक्ति रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे।

सूत्रों ने कहा है कि उनके लापता होने के लिए वे ही जिम्मेदार हैं। पीड़ितों के परिवार वालों ने भी अयूब और रईस खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

बिहार एसटीएफ के एक अधिकारी ने कहा, “हमें एक सूचना मिली कि अयूब खान अपने परिवार के सदस्यों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए गंगटोक गया था। नतीजतन, हमने पूर्णिया में वाहन जांच अभियान तेज कर दिया। अयूब और उसके परिवार के सदस्यों को शनिवार की रात पूर्णिया की चेक पोस्ट पर पकड़ा गया, जब वे मुजफ्फरपुर लौट रहे थे।”

अयूब और रईस खान बाहुबली नेता मोहम्मद शाहबुद्दीन के मुख्य शूटर के रूप में जाने जाते हैं। हालांकि, उन्होंने शाहबुद्दीन के खिलाफ विद्रोह कर दिया था और अपना एक नया गिरोह बना लिया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!