
कवर्धा न्यूज़ धमाका /// जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र के पचराही में एक पंचायत सचिव की संदेहास्पद मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सचिव ग्राम पंचायत कुकरापानी से वापस अपने गांव से लौट रहा था। तभी ये वारदात हुई।
जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव का संदिग्ध मौत हो गई। सचिव ग्राम पंचायत कुकरापानी से वापस अपने गांव लौट रहा था। मृतक का नाम सुनील चन्द्रवंशी बताया जा रहा है। परिजन इस पर हत्या की आशंका जता रहे है। मृतक के सिर पर गंभीर चोंट के निशान मिले है। हत्या के बाद मौत को सड़क हादसा का रूप देने की कोशिश की गई है। मारने के बाद सचिव के शव को रोड़ के किनारे फेक दिया, ताकि इससे ये लगे कि मौत सड़क हादसे में हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल अभी तक कुछ पता नहीं चल पया है।
