जांजगीरछत्तीसगढ

सुरेंद्र बहादुर सिंह के दत्तक पुत्र धर्मेंद्र सिंह का राज्याभिषेक हुआ

जांजगीर न्यूज़ धमाका /// राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के 79 वे जन्म दिवस पर 19 अक्टूबर मंगलवार को कुंवर धर्मेंद्र सिंह का राजतिलक कर उन्हें राजा बनाया गया है राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के दत्तक पुत्र धर्मेंद्र सिंह का सकती के पांचवे राजा के तौर पर राज्य तिलक हो गया राजा धर्मेंद्र सिंह सकती सियासत के पांचवे राजा बन गए हैं ,विद्वान पंडित ने विधि विधान से मंत्रोचार के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न करवाया। इस अवसर पर धर्मेंद्र राजा धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जनता का सेवक बनकर हमेशा आप लोगों के बीच रहूंगा और हमेशा आपके सुख दुख में साथ रहूंगा  जो आशीर्वाद आप लोगों ने मेरे परिवार को दिया है वहीं आशीर्वाद मुझ पर भी बनाए रखिएगा इस अवसर पर नगरवासी एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में एकत्र होकर इस आयोजन के साक्षी बने।1865 में राज्य के अस्तित्व में आने के बाद सबसे पहले राजा बने थे हरि गुर्जर उनके बाद उनके पुत्र नारायण सिंह राजा बने नारायण सिंह के कोई पुत्र नहीं था इसलिए उनके भतीजे लीलाधर सिंह को गोद लेकर उन्हें राजा बनाया गया|उनके पुत्र जीवन बहादुर सिंह कि राजा बनने से पहले ही मृत्यु हो गई इसलिए राजा लीलाधर के बाद उनके पोत्र राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह को बहुत छोटी सी उम्र में राजा बनाया गया,अब उनके लगभग 60 वर्षों के बाद राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के 79 वे जन्म दिवस पर 19 अक्टूबर मंगलवार को कुंवर धर्मेंद्र सिंह का राजतिलक कर उन्हें राजा बनाया गया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!