बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ

युवती ने प्रेमी के घर के सामने जहर पीकर दी जान

10 साल से लिव-इन में रह रही युवती ने प्रेमी के घर के सामने जहरीला पदार्थ पीकर जान दे दी। प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया था, जिससे नाराज होकर उसने आत्महत्या की। इलाज के दौरान मंगलवार रात युवती की मौत हो गई।

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// सरकंडा के लोधीपारा निवासी रजनी प्रधान 30 रिवर व्यू में चाय की दुकान चलाती थी। पिछले 10 साल से वह बिल्हा निवासी जगन्नाथ ध्रुव के साथ गोंडपारा में किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पिछले कुछ दिनों से रजनी उससे शादी के लिए कह रही थी, लेकिन जगन्नाथ घर वालों से बात करने का बहाना कर टाल रहा था।17 अक्टूबर को रजनी, उसकी मां रूखमणी प्रधान, बहन रश्मि शादी की बात करने के लिए जगन्नाथ के घर बिल्हा गए थे। वहां जगन्नाथ ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। जगन्नाथ अपने घर से चला गया यह देखकर रजनी भी बाहर निकल गई। घर के सामने ही उसने पास रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद उसकी मां व बहन बाहर निकले, तब रजनी ने उन्हें जहरीला पदार्थ पीने के बारे में बताया।दोनों उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सिम्स लेकर पहुंचे। तीन दिन तक रजनी जिंदगी और मौत से जूझती रही और मंगलवार रात को उसकी मौत हो गई। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!