बालोदछत्तीसगढ

बालोद धान खरीदी केन्द्र में भगदड़ : समिति प्रबंधक निलंबित, ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बालोद न्यूज़ धमाका /// पीपरछेड़ी धान खरीदी केन्द्र में अव्यवस्था के कारण मची भगदड़ के बाद कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने कहा है कि धान खरीदी संबंधी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आज जिले के पीपरछेड़ी धान खरीदी केन्द्र में अव्यवस्था की खबर सुर्खियों में रही। खरीदी केन्द्र में ऐसी भगदड़ मच गई, जिससे कई महिलाओं के कुचलने तक की खबर आई। पीपरछेड़ी से लेकर राजधानी तक इस खबर ने तहलका मचा दी। मौके का वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद ताजा खबर यह है कि संबंधित समिति के प्रबंधक यशवंत कुमार साहू की लापरवाही इस घटना के बाद सामने आई है। प्रारंभिक जांच में आए तथ्यों के आधार पर कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने कहा है कि धान खरीदी संबंधी कार्यों पर लापरवाही करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!